
नई दिल्ली, 19 नवंबर 2026: सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पर अपनी अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन बैंकिंग शाखा’ का उद्घाटन किया। इसे विशेष रूप से एक युवा-केंद्रित डिजिटल हब के रूप में तैयार किया गया है, जो युवा ग्राहकों, वरिष्ठ नागरिकों, एचएनआई और एनआरआई को 24×7 बैंकिंग अनुभव प्रदान करता है।
इस शाखा का उद्घाटन वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) की संयुक्त सचिव श्रीमती शालिनी पंडित द्वारा पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र; वित्तीय सेवा विभाग के संयुक्त सचिव श्री दिवेश सेहरा, आईएएस; पीएनबी के कार्यकारी निदेशक श्री डी. सुरेंद्रन; पीएनबी के सीवीओ श्री राघवेंद्र कुमार, और दिल्ली के अंचल प्रबंधक श्री राजेश भौमिक के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों, ग्राहकों और अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
इस शाखा में उन्नत डिजिटल साल्यूशन्स उपलब्ध हैं, जिनमें मल्टीफंक्शनल कियोस्क (एमएफके), तत्काल खाता खोलने के लिए वीडियो केवाईसी (वीकेवाईसी) युक्त इंटरनेट कियोस्क, बल्क नोट एक्सेप्टर (बीएनए), स्मॉल वैल्यू डिस्पेंसिंग मशीन (एसवीडीएम), कतार प्रबंधन प्रणाली (क्यूएमएस) और एक समर्पित एनआरआई लाउंज शामिल हैं।
श्रीमती शालिनी पंडित. संयुक्त सचिव, डीएफएस ने इस दूरदर्शी पहल के लिए पीएनबी की सराहना की और ग्राहकों की सुविधा तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए बैंकों द्वारा डिजिटल परिवर्तन में और तेजी लाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सर्वोत्तम ग्राहक सेवा प्रदान करना बैंकों का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए और तकनीक का लाभ उठाना इस दिशा में मददगार हो सकता है।
उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र ने सभी व्यावसायिक मापदंडों पर बैंक की निरंतर प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस सफलता का श्रेय मुख्य परिचालन मापदंडों में मजबूत प्रदर्शन और सभी हितधारकों के अटूट विश्वास को दिया। बैंक के विजन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह नए रूप में तैयार की गई शाखा, कोर बैंकिंग की मजबूती को डिजिटल उत्कृष्टता के साथ जोड़कर और यह सुनिश्चित करके कि उन्नत डिजिटल पहल ग्रामीण तथा बैंकिंग सेवा से वंचित अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करने की पीएनबी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
डीएफएस के संयुक्त सचिव श्री दिवेश सेहरा, आईएएस ने पीएनबी के नेतृत्व वाली इस पहल की प्रशंसा की और डिजिटल अपनाने में तेजी लाने तथा बैंकिंग सेवाओं तक ग्राहकों की पहुंच में सुधार करने के लिए विभिन्न स्थानों पर ऐसी और अधिक ‘नेक्स्ट जेन’ शाखाएं स्थापित करने की आवश्यकता को रेखांकित किया।
कार्यक्रम का समापन पीएनबी के कार्यपालक निदेशक श्री डी. सुरेंद्रन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने गणमान्य व्यक्तियों, डीएफएस अधिकारियों, ग्राहकों और कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया।
यह नेक्स्ट जेन बैंकिंग शाखा एक सहज और परेशानी मुक्त बैंकिंग अनुभव प्रदान करने की दिशा में डिजिटल रूप से सशक्त वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र के सरकार के विजन का समर्थन करते हुए नवाचार, डिजिटल उत्कृष्टता और ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग के प्रति पीएनबी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।




