खबरराजनीतिक

शादी पर सलाह देकर घिरा असम मेडिकल कॉलेज: प्रशासन को वापस लेना पड़ा फैसला; डॉक्टरों के संगठन ने कसा तंज

असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एएमसीएच) ने शादी टालने से जुड़ा अपना विवादित आदेश वापस ले लिया है। कॉलेज ने सामान्य चिकित्सा विभाग के स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट) छात्रों को यह सलाह दी थी। इसमें कहा गया था कि छात्र अपनी प्रशिक्षण अवधि पूरी होने तक शादी जैसे निजी फैसले टाल दें। यह आदेश बुधवार को जारी हुआ था। गुरुवार को इसे वापस ले लिया गया।सोशल मीडिया पर इसकी काफी आलोचना हुई थी। डॉक्टरों के संगठनों ने भी कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि आदेश तुरंत वापस ले लिया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने क्या जानकारी दी?
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, डिब्रूगढ़ के चिकित्सा विभाग ने अपना पुराना आदेश वापस ले लिया है। यह आदेश 18 नवंबर 2026 को जारी किया गया था। इसका आदेश नंबर MED/2026/5700 था। यह पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को उनकी रेजिडेंसी (प्रशिक्षण अवधि) के दौरान निजी फैसलों को लेकर दी गई सलाह से जुड़ा थाविभाग ने 18 नवंबर 2026 को ही नया आदेश जारी किया। इसका नंबर MED/2026/5900 था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने आदेश वापस लेने का नोटिस भी साझा किया। इसमें कहा गया, ‘इस आदेश को रद्द कर दिया गया है। इस नोटिस जारी होने की तारीख से इसे वापस लिया हुआ माना जाएगापहले आदेश में क्या कहा गया था?
असम मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा विभाग ने बुधवार को यह विवादित आदेश जारी किया था। इस पर विभागाध्यक्ष प्रशांत दिहिंगिया के हस्ताक्षर थे। आदेश में कहा गया था, ‘सामान्य चिकित्सा विभाग के सभी पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को सूचित किया जाता है कि उन्हें अपनी प्रशिक्षण की अवधि सफलतापूर्वक पूरी होने तक शादी जैसे निजी फैसले टालने की सलाह दी जाती है।

छात्रों के लिए और क्या निर्देश दिए गए थे?
अब रद्द किए जा चुके आदेश में पढ़ाई और काम को लेकर भी निर्देश दिए गए थे। इसमें कहा गया था कि छात्रों का पूरा ध्यान शैक्षणिक कार्यक्रम पर रहना चाहिए। उनका समय मरीजों के इलाज, देखभाल, पढ़ाई और अनुसंधान से जुड़ी जरूरतों के लिए समर्पित रहना चाहिए। आदेश में कहा गया था, सभी पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों से उम्मीद की जाती है कि वे इस सलाह का सकारात्मक रूप से पालन करेंगे।

आदेश पर लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी?
आदेश सार्वजनिक होते ही लोगों ने असम मेडिकल कॉलेज की आलोचना शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस आदेश का मजाक भी उड़ाया। डॉक्टरों के संगठनों ने भी इसका विरोध किया

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button