
एकादशी की तिथि को सभी तिथियों में विशेष महत्व प्राप्त है। 20 नवंबर यानी शुक्रवार को पंचांग को अनुसार कार्तिक शुक्ल की एकादशी तिथि है। इसे देवउठनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं और इसके साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार देवउठनी एकादशी पर सिद्धि योग के साथ पूर्वाभाद्रपद और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का संयोग बन रहा है।
देवउठनी एकादशी पर बन रहे हैं ये संयोग
धार्मिक मान्यता है कि देवउठनी एकादशी के व्रत को करने से जातक को सभी तरह के पापों से छुटकारा मिलता है। इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से जातक का जीवन खुशहाल होता है। इस तिथि पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जो कुछ राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होंगे। इस दिन पूर्वाभाद्रपद और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के साथ सिद्धि योग जो रहने वाला है. इस संयोग को तीन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है।
इन राशि वालों को मिलेंगे नए असवर
कर्क राशि के जातकों के लिये देवउठनी एकादशी का समय अनुकूल रहने की संभावना है। आर्थिक मामलों में राहत मिलने और आय के नये स्रोत बनने के योग हैं। नौकरी और कारोबार में नये अवसर मिल सकते हैं। धन से जुड़ी परेशानियां कम होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में कोई अच्छी डील या महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है। सिंह राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं और आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होने की संभावना है। आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
जीवन में आएंगे बदलाव
धनु राशि के जातकों के लिए देवउठनी एकादशी का समय सकारात्मक बदलाव लेकर आएगद। आपके प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। दोस्तों और सहयोगियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवन में कुछ नए और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।




