वैत्रवती उत्सव का हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण एवं चुनरी चढ़ाकर हुआ शुभारंभ, पांच दिनों तक गूंजेंगे धार्मिक व सांस्कृतिक स्वर

विदिशा। ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी विदिशा में मां वैत्रवती घाट सुधार सेवा समिति के तत्वावधान में पांच दिवसीय ‘वैत्रवती उत्सव’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर धार्मिक श्रद्धा, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।
उत्सव की शुरुआत श्री गणेश पूजन, ध्वजारोहण और चुनरी चढ़ावे के साथ हुई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, समिति के संस्थापक अध्यक्ष गोवर्धन साहू, डॉ. आर.एन. शुक्ला, संरक्षक लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी तथा रमेश सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहै। बाइट के माध्यम से मीडिया को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक अध्यक्ष श्री साहू, एवं संरक्षक श्री सर्राफ ने नमामि गंगे से जुड़े कार्यों और बेत्रवती मिशन के अंतर्गत बीते वर्षों में किए गए प्रयासों की जानकारी साझा की। लायन अरुण कुमार सोनी ने कहा कि इस पांच दिवसीय उत्सव का मुख्य उद्देश्य मां वैत्रवती नदी के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाना, घाटों की सांस्कृतिक विरासत को सहेजना और नदी के प्रति स्वच्छता व जागरूकता की भावना को मजबूत करना। प्रथम दिवस देव पूजन, आवाहन, ध्वजारोहण एवं चुनरी चढ़ावा आदि विभिन्न कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि के कर कमलों से आज संपन्न हुए ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर वासियों और श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने में समिति के पदाधिकारी व सदस्य महेश साहू मिंटू, गजेंद्र रघुवंशी, प्रमोद शर्मा, अरुण अवस्थी, संजय प्रजापति और ओमप्रकाश कुशवाहा सक्रिय रूप से जुटे रहे।
कल दिनांक 21/ 11/ 2026 को दिन शनिवार को द्वितीय दिवस‘लीजेंड इन टाइम्स म्यूजिक ग्रुप’ विदिशा (संयोजक: प्रदीप जैन पारस) एवं ग्रुप अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी द्वारा संगीत संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्री सोनी इस कार्यक्रम के संयोजक भी है। आपके संयोजन में शहर के नमचीन एवं प्रतिभावान सिंगर्स अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लेंगे। ग्रुप के अलावा शहर के सिंगर्स इसमें सादर आमंत्रित हैं। संयोजक एवं अध्यक्ष की अनुमति से वह इसमें सहर्ष अपनी प्रस्तुतियां दे सकेंगे।





