खबरमध्य प्रदेश
शांभवी वुमन क्लब द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित

शांभवी वुमन क्लब द्वारा दीपोत्सव उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे की सभी के द्वारा गेम खेले गए और विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर फुलझड़ी एवं अनार चलाए गए और सभी ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उपहार एक दूसरे से आदान-प्रदान किए गए। शांभवी वुमन क्लब की संयोजक रेखा शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सभी त्योहारों को इसी तरह मिलजुल करके मनाया जाता है कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में वर्तमान में चयनित हुईं Mrs. Madhya Pradesh Smt आकांक्षा जयसवाल, Miss मध्य प्रदेश खुशबू गुप्ता, आशु सिंह, मेघना शर्मा और विभिन्न टाइटल की विजेताओं को आमंत्रित किया गया सभी अतिथियों का सम्मान कर स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ उठाया।








