खबर

दानापुर के रिसॉर्ट में अनंत सिंह की बेटी का तिलक, समधी के साथ मुस्कुराते दिखे बाहुबली, देखें तस्वीरें

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह का तिलकोत्सव दानापुर के एक रिसॉर्ट में आयोजित हो रहा है। समारोह में भव्य सजावट और खास इंतजाम आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस बीच अनंत सिंह ने अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश सिंह को करीब 3 करोड़ रुपये की लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर कार गिफ्ट की है। उन्होंने समारोह के दौरान दामाद को गाड़ी की चाबी सौंपी। इस खास तोहफे की मेहमानों के बीच खूब चर्चा हो रही है।

तिलकोत्सव में सबसे ज्यादा चर्चा अनंत सिंह की ओर से दिए जाने वाले लग्जरी गिफ्ट की है। वह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश सिंह को करीब तीन करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर कार उपहार में देने वाले हैं। इससे पहले भी इस गाड़ी को लेकर चर्चा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button