खबर

सीएम योगी ने भावुक पोस्ट कर लिखा ‘मां’, गांव में हुआ श्रीमद् भगवत गीता का पाठ

सावित्री देवी ने सादगी से बिताया जीवन

एक बेटा देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बन गया लेकिन मां की दुनिया कभी नहीं बदली। न उनके रहन-सहन में कोई दिखावा आया और न ही गांव की मिट्टी से उनका जुड़ाव कम हुआ। बेटे की राजनीतिक ऊंचाइयों से दूर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के छोटे से गांव पंचूर में सावित्री देवी ने अपनी सादगी और पारिवारिक मूल्यों के साथ जीवन बिताया। अब उनके निधन के बाद उनकी यही सादगी, ममता और बेटे के साथ जुड़ी यादें लोगों को भावुक कर रही हैं।
07:31 PM, 20-NOV-2026

पंचूर गांव में हुआ श्रीमद् भगवत गीता का पाठ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के  निधन के बाद पंचूर गांव में श्रीमद् भगवत गीता का पाठ किया गया। योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पंचूर पहुंचने पर परिजनों से माता की आत्मा की शांति के लिए पाठ करवाने को कहा था। उनकी बात पर परिजनों ने शाम को ही पाठ का आयोजन कराया। श्रीमद् भगवत गीता का पाठ पंचूर निवासी डॉ. सूरज मोहन आचार्य ने किया। शाम के समय हुए इस पाठ में परिजनों के लोग भी शामिल हुए।  मान्यता है कि मृत्युपरांत मोक्ष प्राप्ति के लिए श्रीमद् भगवत पाठ किया जाता है। इससे दिवंगत आत्मा को शांति मिलती है और परिजनों को भी संबल मिलता है। यह पाठ करीब डेढ़ घंटे का होता है। पाठ के दौरान माता सावित्री देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
07:12 PM, 20-NOV-2026

हरिद्वार है पंचूर गांव का पैतृक घाट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार चंडी घाट हरिद्वार में किया जाएगा। हरिद्वार पंचूर गांव का पैतृक घाट है। गांव के लोग परंपरा के अनुसार दाह संस्कार के लिए अपने परिजनों को हरिद्वार ही ले जाते हैं।
सीएम योगी ने अपनी मां के निधन के बाद पंचूर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मां के अंतिम दर्शन किए। मां के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए और काफी देर तक उन्हें देखते रहे। इसके बाद उन्होंने एक्स पर तस्वीर के साथ भावुक पोस्ट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button