खबरमध्य प्रदेश

विधायक सबनानी ने वार्ड 24 के कार्यकर्ताओं से किया संवाद, सुनीं जनसमस्याएं

टैगोर मंडल रोशनपुरा द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित

भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र स्थित वार्ड 24 के टैगोर मंडल द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दीपावली मिलन समारोह में दक्षिण पश्चिम के विधायक भगवान दास सबनानी भी शामिल हुए। विधायक सबनानी ने इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद वार्ड के कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उनका परिचय प्राप्त करते हुए स्वागत किया। इसके अलावा विधायक सबनानी ने कार्यकर्ताओं से वार्ड 24 की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और निराकरण कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में शामिल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री युवा मोर्चा महेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि विधायक सबनानी ने दीपावली मिलन समारोह में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा की और वार्ड की समस्याओं को दूर करने पर जोर दिया। दीपावली मिलन समारोह में महेंद्र सिंह राठौर, शंकर शुक्रवारे, अल्पसंख्यक मोर्चा से मोहम्मद सब्बीर और जितेन्द्र मालवीय सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता और वरिष्ठजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button