खबर

हवा में विमान के इंजन में लगी आग, 146 यात्रियों की अटकी सांसें

हांगकांग से पापुआ न्यू गिनी जा रहे ‘एयर नियुगिनी’ के एक विमान को इंजन में आग लगने की आशंका के कारण शनिवार को दक्षिणी फिलीपीन के एक शहर में आपात स्थिति में सुरक्षित उतारा गया। फिलीपीन के विमानन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विमान में 146 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। फिलीपीन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि बोइंग 767-383ईआर विमान के दावाओ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सभी 137 यात्रियों और चालक दल के नौ सदस्यों को आपातकालीन ‘स्लाइड’ के जरिए बाहर निकाला गया तथा इनमें से किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button