खबर

धर्म नाथ जिनालय पलासी में 25 से 30 नवंबर तक पंच कल्याणक महोत्सव पाषाण ओर अष्ट धातु की प्रतिमाएं होंगी प्रतिष्ठित

भोपाल राजधानी में नव निर्मित श्री धर्म नाथ जिनालय पलासी न्यू जेल रोड में पाषाण से भगवान बनने के अनुष्ठान पंच कल्याणक महोत्सव का आयोजन 25 से 30 नवंबर तक आचार्य समय सागर महाराज सा संघ सानिध्य में होने जा रहा हे, जुलाई 2021 को आचार्य निर्भय सागर महाराज पुराण सागर महाराज अरह सागर महाराज की प्रेरणा से समाज जनों ने मिलकर तैयारी शुरू की, ओर स्थल पर प्रभु को विराजमान कर पूजा पाठ शुरू की, दिसंबर 2024 को मुनि निर्णय सागर महाराज निराकुल सागर के सानिध्य में नवीन जिनालय के भवन का शिलान्यास हुआ, मुनि निर्वेग सागर मुनि विमल सागर ओर अनंत सागर महाराज के सानिध्य में जून 2025 को वेदी शिलान्यास हुआ,, समाज प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया जिनालय के भवन का निर्माण 2500 स्क्वायर फीट पर हुआ इसमें 31 फीट का शिखर हे, जिसमें मकराना के सफेद मार्बल से कल्प वृक्ष की प्रति कृति की नवीन सुसज्जित वेदिका बनी हे , जिसका निर्माण राजस्थान के कुशल कारी गर फरदीन खान अरबाज सलीमुद्दीन द्वारा किया गया, अंशुल के अनुसार नवीन वेदिका में पाषाण से निर्मित 41 इंच की मूलनायक ओर विमल नाथ अनंत नाथ भगवान की 21 इंच की प्रतिमा विराजमान होगी साथ में अष्ट धातु से बनी 24 प्रतिमाएं 7 इंच की ओर 1 प्रतिमा 9 इंच की विराजमान होगी, सभी जिन प्रतिमाएं राजस्थान से आ गई हे,,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button