खबरमध्य प्रदेश
राज्य कर्मचारी आयोग के समान निगम मंडल कर्मचारी चयन आयोग का गठन किया जाए – अरुण वर्मा
अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा एवं सेमी गवर्मेन्ट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई ने राज्य कर्मचारी आयोग के पुनर्गठन का स्वागत करते हुए मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि निगम मंडल कर्मचारी चयन आयोग का भी गठन किया जाए ताकि निगम मंडलों बोर्ड परिषदों सहकारी संस्थाओं प्राधिकरणों आयोगों में कर्मचारियों की निष्पक्ष सीधी भर्ती हो सके साथ ही नियमित एवं आउट सोर्स कर्मचारियों की भर्ती में दलाली प्रथा समाप्त हो सके साथ ही एजेंसियों एवं बिचौलियों से मुक्ति मिल सके ।



