मनोरंजन

कॉफी विद करण 9′ का रैपिड फायर राउंड होता है स्क्रिप्टेड, शनाया कपूर की वायरल तस्वीर ने खोली पोल

करण जौहर का मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार शो की चर्चा किसी सेलिब्रिटी के बयान या विवादित जवाब को लेकर नहीं, बल्कि एक वायरल तस्वीर की वजह से हो रही है। दरअसल, एक्ट्रेस शनाया कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें उनके वैनिटी टेबल पर एक शीट रखी नजर आ रही है। इस पर ‘रैपिड फायर: शनाया कपूर’ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। बस फिर क्या था, इस तस्वीर को देखकर लोगों ने शो के रैपिड फायर राउंड की असलियत पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि क्या शो में पूछे जाने वाले सवाल और सेलिब्रिटीज के जवाब पहले से तय होते हैं?

कॉफी विद करण 9′ में शनाया कपूर ने की थी अचानक एंट्री

दरअसल, शनाया कपूर ने ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के छठे एपिसोड में अचानक एंट्री की थी। यह एपिसोड 18 नवंबर 2026 को रिलीज हुआ था, जिसमें अनन्या पांडे और अनन्या बिरला मेहमान बनकर पहुंची थीं। शो के दौरान शनाया ने रैपिड फायर राउंड में हिस्सा लिया और अपनी बचपन की दोस्ती से लेकर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अनुभवों तक कई बातें शेयर कीं। हालांकि, अब उनकी इसी अपीयरेंस से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

PunjabKesari

शनाया की तस्वीर में दिखी रैपिड फायर की शीट

यह तस्वीर सबसे पहले रेडिट पर शेयर की गई थी। इसमें शनाया कपूर के वैनिटी टेबल के पास एक पेपर रखा दिखाई दे रहा है, जिस पर ‘रैपिड फायर: शनाया कपूर’ लिखा हुआ है। तस्वीर सामने आते ही यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि आखिर इस शीट में क्या लिखा था। कुछ लोगों का मानना है कि इसमें रैपिड फायर राउंड के सवाल पहले से तैयार करके रखे गए थे। वहीं, कुछ यूजर्स ने दावा किया कि पेपर पर लिखे सवाल वही थे, जो शो के दौरान शनाया से पूछे गए थे।

 पहले से तैयार होते हैं रैपिड फायर के सवाल?

शनाया की इस तस्वीर ने ‘कॉफी विद करण’ के रैपिड फायर राउंड को लेकर नई बहस छेड़ दी है। कुछ दर्शकों का मानना है कि अगर सवालों की शीट पहले से मौजूद थी, तो संभव है कि मेहमानों को सवालों की जानकारी पहले ही दे दी जाती हो। हालांकि, सवाल पहले से तैयार होने का मतलब यह नहीं है कि उनके जवाब भी स्क्रिप्टेड होते हैं। दरअसल, वायरल तस्वीर से यह साफ नहीं हो पाया है कि वह पूरी स्क्रिप्ट थी, सवालों की लिस्ट थी या फिर शो की तैयारी से जुड़े कुछ नोट्स थे। ऐसे में केवल इस तस्वीर के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि शो का पूरा रैपिड फायर राउंड पहले से स्क्रिप्टेड होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button