खबरमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश: पिता 25 साल ट्रेन में सफर करते रहे, बेटा एसपी-बेटी आईएएस बनीं, अब बेटी की आईएएस से शादी

भोपाल में एक परिवार इन दिनों चर्चा में है। यहां पिता ने बच्चों की पढ़ाई के लिए करीब 25 साल तक ट्रेन में सफर किया। उनकी मेहनत रंग लाई और बेटा-बेटी ने देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा में जगह बनाई। अब परिवार की बेटी और 2023 बैच की आईएएस अधिकारी पल्लवी मिश्रा की शादी पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. आदित्य शर्मा से हुई है। 20 नवंबर को भोपाल में आयोजित विवाह समारोह की तस्वीरें भी चर्चा में हैं। पल्लवी के भाई आदित्य मिश्रा 2018 बैच के IPS अधिकारी हैं और वर्तमान में देवास के एसपी हैं। उनके दादा महेश दत्त मिश्रा मध्यप्रदेश पुलिस में डीएसपी रह चुके हैं। पिता अजय मिश्रा जबलपुर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। एमबीबीएस डॉक्टर हैं पल्लवी के जीवनसाथी
डॉ. आदित्य शर्मा ने चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है। इसके बाद यूपीएससी की तैयारी की और पहले ही प्रयास में 70वीं रैंक हासिल कर आईएएस बने। वे फिलहाल तरनतारन में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर  हैं। पल्लवी भी 2023 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। शादी के बाद इंटर-कैडर ट्रांसफर के तहत उन्हें पंजाब कैडर मिला है।
लॉ की पढ़ाई, संगीत में मास्टर्स और यूपीएससी में 73वीं रैंक
पल्लवी ने दिल्ली की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से बीए-एलएलबी किया है। उन्हें शास्त्रीय संगीत का भी शौक है और उन्होंने संगीत में मास्टर्स डिग्री हासिल की है। बिना कोचिंग के तैयारी करते हुए उन्होंने यूपीएससी 2022 में दूसरे प्रयास में 73वीं रैंक हासिल की। वर्तमान में वे अमृतसर में एडीसी के पद पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button