पलासी जैन मंदिर में ध्वजारोहण के साथ पाषाण से भगवान बनने का अनुष्ठान शुरू अंतरंग के भावों को निर्मल करने राग द्वेष मोह का पूरी तरह त्याग करना होगा,,,, मुनि विनीत सागर महाराज

भोपाल पाषाण से भगवान बनने के अनुष्ठान का शुभारंभ श्री धर्म नाथ जिनालय पलासी परिसर में हुआ संतो के सानिध्य में ध्वजारोहण हुआ गर्भ जन्म तप ज्ञान मोक्ष पांच कल्याणक की विधि विधान से क्रियाओं के साथ पाषाण से भगवान बनने का अनुष्ठान में आचार्य श्री समय सागर महाराज के शिष्य मुनि विनीत सागर महाराज मुनिश्री चंदप्रभा सागर, मुनिश्री निग्रंन्थ सागर मुनिश्री निराश्रव सागर मुनिश्री उचित सागर के सानिध्य में क्रियाएं होगी घट यात्रा के साथ स्थल शुद्धि, वेदी शुद्धि पात्र शुद्धि सम्पन्न की गई प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया सभी धार्मिक क्रियाओं को संपादित करने के लिए अनुष्ठान के मुख्य पात्र
सौधर्म इंद्र डॉ. देवांश डॉ. हर्षिता जैन,
कुबैर राजीव श्रीमती ऋचा जैन
महायज्ञनायक अभिषेक अलका जैन ईशान इंद्र नवीन जैन सनत इंद्र नरेंद्र जैन भरत चक्रवर्ती रोहित संयम जैन राजा सोम आयुष सोनाली बने हे, नवीन जिनालय में कल्प वृक्ष की प्रति कृति की नवीन वेदिका में पाषाण ओर अष्ट धातु की प्रतिमाएं विराजमान होगी, ,,,




