खबरमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना में प्रदेश में 27 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्तियों का वैधानिक अधिकार प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी भूमि पर स्थित मकानों एवं भूखंडों का नि:शुल्क पंजीयन कर पात्र हितग्राहियों को स्वामित्व अभिलेख उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रदेश में अब तक 27 लाख 26 हजार 186 रजिस्ट्रियां पूर्ण की जा चुकी हैं। योजना के माध्यम से प्रदेश के 41 हजार से अधिक गांवों के लगभग 50 लाख परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य शासन द्वारा लगभग 8 हजार 400 करोड़ रुपये का अनुमानित वित्तीय व्यय वहन किया जा रहा है।इससे ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्ति का स्पष्ट कानूनी अधिकार मिलने के साथ बैंक ऋण एवं अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ लेने के अवसर भी बढ़ेंगे।

सभी 55 जिलों में जारी है रजिस्ट्रियों के पंजीयन का कार्य

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी 55 जिलों में रजिस्ट्रियों के पंजीयन का कार्य निरंतर जारी है। मंदसौर जिले में अबतक 1 लाख 10 हजार 442 रजिस्ट्रियां पूर्ण की गई हैं। उज्जैन में 1 लाख 10 हजार 128, सिवनी में 1 लाख 180, छिंदवाड़ा में 99 हजार 984, राजगढ़ में 99 हजार 075, छतरपुर में 96 हजार 448, सागर में 93 हजार 175, बालाघाट में 90 हजार 770, जबलपुर में 83 हजार 253 और खंडवा में 82 हजार 930 रजिस्ट्रियां पूर्ण हुई हैं।

इसी प्रकार खरगोन में 82 हजार 747, शिवपुरी में 80 हजार 428, धार में 74 हजार 899, विदिशा में 73 हजार 957, नरसिंहपुर में 73 हजार 658, रायसेन में 71 हजार 733, देवास में 70 हजार 899, सीहोर में 67 हजार 430, बैतूल में 66 हजार 343, नीमच में 63 हजार 439, दमोह में 61 हजार 353, शाजापुर में 59 हजार 613, कटनी में 59 हजार 202, रतलाम में 58 हजार 664, नर्मदापुरम में 53 हजार 548, भिंड में 52 हजार 458, पन्ना में 47 हजार 122 और इंदौर में 45 हजार 286 रजिस्ट्रियां पूर्ण की गई हैं।

इसके साथ ही मंडला में 42 हजार 191, मुरैना में 41 हजार 182, बुरहानपुर में 40 हजार 803, गुना में 39 हजार 228, बड़वानी में 36 हजार 240, आगर-मालवा में 36 हजार 19, टीकमगढ़ में 35 हजार 293, सतना में 31 हजार 861, ग्वालियर में 31 हजार 337, हरदा में 31 हजार 218, अशोकनगर में 29 हजार 506, दतिया में 29 हजार 370, डिंडोरी में 28 हजार 007, श्योपुर में 24 हजार 667, भोपाल में 21 हजार 922, रीवा में 20 हजार 456, निवाड़ी में 17 हजार 157, पांढुर्णा में 16 हजार 666, झाबुआ में 15 हजार 65, मैहर में 11 हजार 14, सीधी में 4 हजार 312, सिंगरौली में 2 हजार 849, आलीराजपुर में 2 हजार 672, उमरिया में 2 हजार 564, शहडोल में 2 हजार 208, अनूपपुर में 1 हजार 845 और मऊगंज में 1 हजार 370 रजिस्ट्रियां पूर्ण की जा चुकी हैं।

एकीकृत डिजिटल व्यवस्था से पंजीयन एवं सत्यापन प्रक्रिया हुई सुगम

योजना के अंतर्गत राजस्व विभाग के सारा एवं भूलेख पोर्टल, पंजीयन विभाग के संपदा 2.0 और एमपीएसईडीसी द्वारा विकसित मोबाइल एप्लीकेशन के समन्वय से एकीकृत डिजिटल एवं ऑनलाइन पंजीयन व्यवस्था विकसित की गई है। इसके माध्यम से आवेदन से लेकर अंतिम पंजीयन एवं सत्यापन तक की प्रक्रिया ऑनलाइन संपादित की जा रही है। ग्राम स्तर पर पंजीयन सुविधा उपलब्ध होने से पात्र हितग्राहियों को उप-पंजीयक कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। डिजिटल तकनीक के माध्यम से ग्रामीणों को उनके गांव में ही पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराकर संपत्ति के वैधानिक अधिकार सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button