अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

पुतलीघर साईं धाम मंदिर में चार देवालयों की हुई प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या के रामलला के तर्ज पर बनी हैं सांवरिया सेठ और राम दरबार की प्रतिमाएं

पुतलीघर स्थित 39 वर्ष पुराने शिर्डी साईं धाम मंदिर में पांच दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव के अंतर्गत श्री सांवरिया सेठ जी, श्री अंबाबाई महालक्ष्मी जी, शिव परिवार एवं श्री राम दरबार की नवीन एवं भव्य मंदिरों में विधि-विधानपूर्वक स्थापना की गई। पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया तथा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। मंदिर में भक्ति और सेवा कार्य कर रहे आयुष सांडिल्य ने बताया कि यह इस क्षेत्र के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। यहां पर विस्तार कार्य चल रहा है। आज सांवरिया सेठ, राम दरबार और भगवान शिव की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। सबसे खास बात है कि यहां कि प्रतिमाओं को अयोध्या के रामलला के तर्ज पर काले यानी श्याम वर्ण में तैयार किया गया है। महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। साथ ही भजन-कीर्तन एवं सत्संग कार्यक्रम में भक्तों ने भक्ति रस का भरपूर आनंद लिया। इस पावन अवसर पर महंत अनिल आनंद महाराज , भोपाल महापौर  मालती राय , मनोज राठौर  एवं पार्षदगण सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मंदिर में स्थापित नवीन देवालयों के दर्शन कर धार्मिक आयोजन की सराहना की। मंदिर परिसर में चार भव्य देवालयों की स्थापना से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा। शिर्डी साईं धाम एक शक्ति पीठ का आकार ले चुका है जो कि श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button