खबरमनोरंजन

दिलजीत दोसांझ बंगलूरू कॉन्सर्ट: धमकियों के बीच योजना के मुताबिक होगा सिंगर का शो, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

दिलजीत दोसांझ का ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ के तहत अगला शो बंगलूरू में होना है। कॉन्सर्ट से पहले मिली कथित बम ब्लास्ट की धमकियों के बीच दिलजीत दोसांझ ने अपने कदम पीछे हटाने का कोई संकेत नहीं दिया है। बीते दिन मुंबई कॉन्सर्ट में उन्होंने बम ब्लास्ट की धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ‘कहते हैं दिलजीत को बम से उड़ा देंगे। उनका मकसद सिर्फ यही है कि दिलजीत के शो पर लोग न आएं। उन्हें डरा दिया जाए। आप बेशक बम फेंको, लेकिन मेरी तरफ से फिर भी आपको प्यार है’। अब खबर है कि सिंगर का बंगलूरू कॉन्सर्ट प्लान के मुताबिक ही होगापुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
बम की धमकियों के बीच सिंगर के फैंस सुरक्षा को लेकर चिंता में हैं। वहीं, दिलजीत दोसांझ कल रविवार, 29 नवंबर को होने वाले बंगलूरू कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस की तैयारी कर रहे हैं। धमकियों से बिना डरे सिंगर प्लान के मुताबिक कॉन्सर्ट करने के लिए तैयार हैं।  यह कॉन्सर्ट तुमकुरु रोड (NH-4) पर बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर (BIEC) ग्राउंड के पास, मदावरा के NICE ग्राउंड्स में होगा। पुलिस के मुताबिक, शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं हुआ है और न ही कोई कैंसलेशन हुआ है। इस बीच, आयोजन स्थल और मडावरा मेट्रो स्टेशन के आसपास सुरक्ष बढ़ा दी गई है।

धमकी भरे ईमेल में क्या कहा गया था?
कॉन्सर्ट वेन्यू पर बम धमाके की चेतावनी वाले धमकी भरे ईमेल के बाद बंगलूरू पुलिस ने केस दर्ज किया है। नॉर्थ CEN क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक, धमकी भरा मेल 09 नवंबर को हुबली-धारवाड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (HDMC) कमिश्नर के ऑफिशियल इनबॉक्स में पहुंचा था। ईमेल में भेजने वाले ने दावा किया कि NICE ग्राउंड्स में कॉन्सर्ट की जगह और पास के मदावरा मेट्रो स्टेशन पर IED ब्लास्ट होगा।
मेल में लोगों को यह भी चेतावनी दी गई थी कि वे इवेंट में बच्चों को न लाएं, लावारिस पड़े आईफोन को न छुएं और मेट्रो से यात्रा करने से बचें। खबर है कि इसके आखिर में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लिखा था। कुछ रिपोर्ट्स में आगे दावा किया गया कि इसमें बैन ग्रुप बब्बर खालसा (परमार-कनाडा) का भी नाम था।

पहले भी मिली थी धमकी?
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि IP एड्रेस को ट्रैक करने और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मेल अकाउंट कहां से ऑपरेट किया जा रहा था।
अभी तक, पुलिस ने यह कन्फर्म नहीं किया है कि धमकी असली है या नहीं। जांच अभी भी जारी है। पता चला है कि HDMC कमिश्नर कार्तिक एम. ने भी ऐसी ही धमकी को होक्स बताया है। यह पहली बार नहीं है जब दिलजीत दोसांझ के टूर को बम की धमकियां मिली हों।
इससे पहले, 23 अक्तूबर को मुंबई की पूर्व मेयर रितु तावड़े के ऑफिस में सुसाइड स्ट्राइक की चेतावनी वाला एक मेल भेजा गया था। 15 नवंबर को इंदौर में उनके कॉन्सर्ट से पहले, मेयर के ऑफिस, प्राइवेट स्कूलों और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल कथित तौर पर भेजे गए थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button