नैरोबी। केन्या में पत्नी सहित 42 महिलाओं को बेहरमी से मौत के घाट उतारने वाले शख्स ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केन्या की अदालत के सामने पेश किया था। कोर्ट ने आरोपी को 30 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।
पुलिस ने कहा है कि आरोपी ने 42 महिलाओं की हत्या करने और उनके टुकड़े-टुकड़े करने की बात कबूल की है। पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय आरोपी ने हत्या कर क्षत-विक्षत शवों को नैरोबी के कूड़े के ढेर में फेंकने की बात कबूल की है।
एक अन्य महिला को लुभाने की कोशिश कर रहा था आरोपी
आरोपी की पहचान कोलिन्स जुमैसी खलुशा नाम से की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को नैरोबी बार के पास से गिरफ्तार किया गया, जहां वह यूरो 2024 फुटबॉल फाइनल देख रहा था। पुलिस ने बताया जब उसको गिरफ्तार किया गया तब वह एक अन्य पीड़ित को लुभाने की कोशिश कर रहा था।