टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
नीलम पार्क में 27 सितंबर से चल रहा धरना- राकेश दुबे

भोपाल। अध्यापक शिक्षक संघ का राजधानी स्थित नीलम पार्क में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 27 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। बुधवार 30 सितंबर को उज्जैन संभाग के शासकीय शिक्षकों ने जगदीश यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। प्रतिदिन अलग-अलग संभागों के सरकारी शिक्षक भोपाल पहुंचकर अपनी बातें रख रहे हैं। अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांतीय संयोजक राकेश दुबे ने बताया कि आज उज्जैन संभाग से सैंकड़ों की संख्या में शासकीय शिक्षक भोपाल पहुंचे और तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि शिक्षक पद की परीक्षा टीईटी की अनिवार्यता को रद्द किया जाए। इसके अलावा राज्य शिक्षा सेवा के नाम पर 20 वर्ष की वरिष्ठता समाप्त की गई है जिसकी नियुक्ति दिनांक से गणना की जानी चाहिए। दुबे ने कहा कि व्यावहारिक तरीके से शुरू की गई इ -अटेंडेंस को बंद किया जाए। जगदीश यादव के नेतृत्व में चल रहे धरना प्रदर्शन में 1 अक्टूबर को रीवा संभाग के शासकीय शिक्षक राजधानी पहुंचे।






