एजुकेशनखबरमध्य प्रदेश

ब्लू बेल्स टॉयज से खेल-खेल में सीखें लिखना और पढ़ना

एजुकेशनल टॉयज बनाती है ब्लू बेल्स कंपनी

भोपाल। स्कूली बच्चों के लिए एजुकेशनल टॉयज बनाने वाली कंपनी ब्लू बेल्स के टॉयज की प्रदर्शनी भोपाल स्थित मिंटो हॉल में 30 सितंबर को लगाई गई। कंपनी द्वारा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एजुकेशनल टॉयज का प्रोडक्शन किया जाता है। कंपनी के सैफ अली खान ने बताया कि हमारे यहां फ्लोर गेम, चेयर्स टेबल्स ,काउंटिंग, प्लस -माइनस टाइमिंग, इंग्लिश और हिंदी लेटर्स के ब्लाक सहित बच्चों के मानसिक विकास के लिए जरूरी कई प्रकार के एजुकेशनल टॉयज तैयार किए जाते हैं जिसके द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चे खेल-खेल में शिक्षा प्राप्त करते हैं। पजल्स के माध्यम से बच्चों को मानसिक मजबूती और नए-नए तरीके सीखने को मिलते हैं। सैफ अली खान ने बताया कि उनके एजुकेशनल टॉयज पूरे देश के विभिन्न राज्यों में स्कूलों को सप्लाई किए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button