इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हनुमान अंश दमदार कमाई कर रही है। फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन ये शुरुआत में काफी धीमी कमाई कर रही थी।
तीसरे-चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई ने गियर बदला और अचानक बढ़ीं कमाई ने सबको हैरान करके रख दिया। फिल्म ने अबतक भारत में कुल 313.92* करोड़ की कमाई कर ली है। अब इसकी सफलता को देखते हुए नया सीरियल भी आने वाला है।
क्या होगा शो में खास?
सोनी नेटवर्क ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शो से जुड़ा टीजर रिलीज किया है। टीजर को देखकर समझा जा सकता है कि ये नीम करोली बाबा के जिंदगी पर आधारित होगा। ये मायथो-फिक्शन शो होगा जिसमें बाबा की जिंदगी के चमत्कारों को दिखाया जाएगा। कहानी में बचपन से लेकर उनकी पूरी जिंदगी पर फोकस रहेगा।
कब शुरू होगा शो?
शो का ट्रीटमेंट कुछ हद तक साईं बाबा के सीरियल की तरह होगा। यानी उनकी पूरी कहानी को एपिसोड के जरिए दिखाया जाएगा।टीजर में नीम करोली बाबा की झलक दिखाई देती है।
शो के अक्टूबर के आखिर या नवंबर के पहले हफ्ते से ऑन एयर होने की उम्मीद है। हालांकि शो की रिलीज डेट और इससे जुड़ी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। शो को सोनी लिव और सोनी चैनल पर देखा जा सकेगा।यूजर्स हुए एक्साइटेड
टीजर के सामने आने के बाद यूजर्स का काफी पॉजिटिव रिएक्शन सामने आए हैं। कई यूजर्स ने शो के लिए एक्साइटमेंट जाहिर की है। कुछ यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में जय बजरंग बली लिखा। वहीं कुछ यूजर्स ने जय श्री राम लिखकर कमेंट किया। टीजर देखकर शो के लिए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
