खबरमध्य प्रदेश
दक्षतापूर्ण शिक्षा से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं – ज्योत्सना


भोपाल में अनुसूचित जाति और जनजाति विकास परिषद की बैठक संपन्न
भोपाल, राजधानी स्थित मानस भवन में अनुसूचित जाति और जनजाति विकास परिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। गुजरात से आईं परिषद की संगठन महासचिव ज्योत्सना बैरवा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। ज्योत्सना बैरवा ने इसके लिए चार बिंदुओं का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की महिलाओं को सर्वप्रथम उनके हथियार यानी सरकार द्वारा दिए गए अधिकारों की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा शेल्टर होम बनाकर काउंसलिंग करने की जरूरत है ताकि किसी भी प्रकार से शोषण की शिकार हुई हैं तो तनाव मुक्त हो सकें। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दक्षतापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता है।



