खबरदेशविदेश

होर्मुज में नौसैनिक बारूदी सुरंगों से टकराए चार तेल टैंकर: धमाकों के बाद लगी आग, ईरान ने क्या चेतावनी दी?

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच दुनिया के सबसे अहम समुद्री तेल मार्गों में शामिल होर्मुज जलडमरूमध्य में बड़ा हादसा हुआ है। ईरान की नौसेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि मंगलवार को नौसैनिक बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद चार तेल टैंकरों में विस्फोट हुआ और उनमें आग लग गई। इस घटना के बाद ईरान ने समुद्री जहाजों को चेतावनी दी है कि वे उसके बताए रास्तों से ही गुजरें। ईरान ने यह भी कहा है कि सुरक्षित आवाजाही के लिए उसके सशस्त्र बलों से तालमेल जरूरी है।

चार तेल टैंकरों में कैसे हुआ विस्फोट?
ईरान की आईआरजीसी नौसेना के मुताबिक, मंगलवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहा एक तेल टैंकर नौसैनिक बारूदी सुरंग से टकरा गया। इसके बाद जलडमरूमध्य के पूर्वी हिस्से में जोरदार विस्फोट हुआ और टैंकर में आग लग गई। आईआरजीसी ने बताया कि इस घटना को देखकर और उसके यातायात नियंत्रण केंद्र से रेडियो पर चेतावनी मिलने के बाद दो अन्य टैंकरों को वापस फारस की खाड़ी लौटना पड़ा। वहीं, ईरानी नौसेना के जनसंपर्क विभाग ने अलग बयान में दो अन्य तेल टैंकरों के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने और बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद आग लगने की जानकारी दी। इस तरह ईरानी नौसेना के दोनों बयानों में कुल चार टैंकरों के प्रभावित होने की बात कही गई है
जहाजों को लेकर क्या सावधानी बरतने को कहा गया?
यूकेएमटीओ ने इस क्षेत्र में चलने वाले जहाजों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की सलाह दी है। संस्था के मुताबिक, संबंधित अधिकारी रविवार की घटना की जांच कर रहे हैं। वहीं, ईरान ने टैंकर संचालकों को अनधिकृत रास्तों से बचने और अपने सशस्त्र बलों के साथ तालमेल बनाने की चेतावनी दी है। होर्मुज में लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच समुद्री आवाजाही और तेल परिवहन की सुरक्षा को लेकर तनाव बढ़ गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button