खबर

भारत-जर्मनी की दोस्ती के 75 साल: पीएम मोदी-मर्ज ने साझेदारी को मजबूत करने का लिया संकल्प, अब क्या होगा खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने मंगलवार को फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। इस साल दोनों देश राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर रक्षा, उन्नत तकनीक, व्यापार और निवेश समेत प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

भारत-जर्मनी की साझेदारी में किन मुद्दों पर चर्चा हुई?
दोनों नेताओं ने रक्षा और उन्नत तकनीक समेत अहम क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की। साथ ही, क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचार साझा किए। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के बयान के मुताबिक, मोदी और मर्ज ने वैश्विक शांति, स्थिरता और नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम जारी रखने पर सहमति जताई। बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया गया।
भारत-ईयू व्यापार समझौते से क्या नए अवसर खुलेंगे?
पीएम मोदी और मर्ज ने भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं का मानना है कि इस समझौते से भारत और जर्मनी के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने के नए अवसर खुलेंगे। भारत और ईयू के बीच समझौते पर बातचीत जनवरी में पूरी हो चुकी है। दिसंबर में इस पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। यह समझौता दोनों पक्षों के आर्थिक संबंधों को नई दिशा दे सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button