खबरमध्य प्रदेश

कल्याणधारा जनसेवा समिति ने लुई ब्रेल को किया याद

कल्याणधारा जनसेवा समिति ने लुई ब्रेल को किया याद
दृष्टिबाधित दिव्यांगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा मन
भोपाल, 5 जनवरी। कल्याणधारा जनसेवा समिति द्वारा रविवार को ब्रेल लिपि के जन्मदाता लुई ब्रेल को याद किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए वक्ताओं ने लुई ब्रेल द्वारा दृष्टिबाधित दिव्यांगों किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इसके अलावा दृष्टिबाधित दिव्यांगों के हित में अधिक से अधिक कार्य किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया ताकि वो जीवन में सकारात्मकता के साथ उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित हो सकें और उनका मनोबल बढ़े तथा सामान्य लोगों की तरह समाज में जीवन यापन कर सकें। कल्याणधारा जनसेवा समिति के कोषाध्यक्ष संतोष मेहरा ने बताया कि आज का कार्यक्रम जन सहयोग से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दृष्टिबाधित दिव्यांगों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर 150 के करीब दिव्यांग लोग मौजूद थे।
दिव्यांगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन
हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया। उन्होंने गीत और संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिमांशु वर्मा, विशेष अतिथि डॉ. शशांक दीक्षित हृदय रोग विशेषज्ञ स्पंदन हास्पिटल भोपाल, सामाजिक कार्यकर्ता एवं एडवोकेट ऋषभ श्रीवास्तव और कल्याण धारा जनसेवा समिति के अध्यक्ष डॉ हरगोविंद  यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में तिलक असनानी, पंकज अष्ठाना, मनोहर मीणा और खान साहब का विशेष सहयोग रहा। सभी मौजूद लोगों ने इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button