बिज़नेस

सेंसेक्स 197 अंक गिरकर 77,860 पर बंद:निफ्टी 43 अंक नीचे 23,559 पर आया

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (7 फरवरी) को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 197 अंक की गिरावट के साथ 77,860 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 43 अंक लुढ़ककर 23,559 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट रही। निफ्टी के 28 शेयरों में तेजी और 23 में गिरावट रही। NSE सेक्टोरल इंडाइसेज की बात करें तो, निफ्टी मेटल में 2.66%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.97% और निफ्टी ऑटो में 0.69% की तेजी रही। निफ्टी FMCG में 1.30%, सरकारी बैंकों के शेयर में 1.38% और निफ्टी मीडिया में 1.01% की गिरावट रही।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • बाजार को गिराने में ICICI बैंक, ITC, रिलायंस और HDFC बैंक की बड़ी भूमिका रही। जबकि, एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और जोमैटो बाजार को ऊपर बरकरार रखने की कोशिश की।
  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.72% और कोरिया के कोस्पी में 0.58% की गिरावट रही। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.01% की तेजी के साथ 3,303 के स्तर पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 6 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,682.83 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। बदले में घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 996.28 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 6 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.28% की गिरावट के साथ 44,747 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, S&P 500 इंडेक्स 0.36% चढ़कर 6,083 के स्तर पर बंद हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button