बिज़नेस

MG कॉमेट EV 2025 को बेहतर सुविधा और आराम के साथ किया गया पेश

• रियर पार्किंग कैमरा, पावर-फोल्डिंग ORVMs, प्रीमियम लेदरेट सीटें और 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम*

• 8 साल या 1 लाख 20 हज़ार किलोमीटर की बैटरी वारंटी के साथ शानदार ऑफ़र
• MG कॉमेट EV एक विशेष MG ई-शील्ड 3-3-3-8 पैकेज (3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी + 3 साल का रोड-साइड असिस्‍टेंस+ 3 फ्री लेबर सर्विस* + बैटरी पैक पर 8 साल या 1.2 लाख किलोमीटर की वारंटी) के साथ पेश की गई है
• MG कॉमेट EV की शुरुआती कीमत ₹4.99L + बैटरी-एज़-ए-सर्विस @ ₹2.5/किमी

गुरुग्राम, 19 मार्च, 2025 – भारत की स्ट्रीट-स्मार्ट कार को और भी स्टाइलिश और आकर्षक बनाते हुए, JSW MG मोटर इंडिया ने कॉमेट EV 2025 पेश किया है। MG कॉमेट EV 2025 को ₹4.99 लाख (बैटरी-एज़-ए-सर्विस के साथ ₹2.5/किमी) की आकर्षक शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है। बेहतर सुविधाओं और एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ इस कार में भविष्य की डिज़ाइन देखने को मिलती है। वे ग्राहक जो तकनीक से भरपूर और शहरी आवागमन के लिए एक प्रैक्टिकल कार चाहते हैं, वे अपनी नज़दीकी MG डीलरशिप पर जाकर नई MG कॉमेट 2025 और हाल ही में लॉन्च किए गए कॉमेट ब्लैकस्टॉर्म एडिशन को ₹11,000 में बुक कर सकते हैं।

MG कॉमेट EV 2025 को पांच अलग-अलग वैरिएंट में पेश किया गया है, इन वैरिएंट में––एग्जीक्यूटिव, एक्साइट, एक्साइट फास्ट चार्ज, एक्सक्लूसिव और एक्सक्लूसिव फास्ट चार्ज––शामिल हैं. इन सभी को एक बेहद खास ड्राइविंग अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एक्साइट और एक्साइट FC वैरिएंट अब रियर पार्किंग कैमरा और पावर-फोल्डिंग आउटसाइड रियर व्यू मिरर (ORVMs) से लैस हैं, ये फीचर्स वाहन चालकों के लिए ड्राइविंग को और भी सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने हैं। एक्सक्लूसिव और एक्सक्लूसिव FC वैरिएंट को प्रीमियम लेदरेट सीट और 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम के साथ अपग्रेड किया गया है, यह बदलाव इन-केबिन अनुभव को और भी प्रीमियम बनाता है। फास्ट चार्जिंग वैरिएंट 17.4 kWh बैटरी पैक के साथ आते हैं, ये एक बार चार्ज करने पर 230 किमी** तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करते हैं।

JSW MG मोटर इंडिया के सेल्स हेड राकेश सेन ने कहा, “MG कॉमेट EV की इनोवेटिव डिजाइन और यूजर फ्रेंडली फीचर्स ने उन ग्राहकों के लिए इसे एक बेहतरीन विकल्प बना दिया है, जो रोजना आने जाने के लिए एक प्रैक्टिकल समाधान चाहते हैं। कॉमेट EV की बढ़ती स्वीकार्यता इसके बिक्री आंकड़ों में साफ नजर आती है। कैलेंडर वर्ष 2023 की तुलना में कैलेंडर वर्ष 24 में कॉमेट EV की बिक्री में 29% का जोरदार उछाल देखने को मिला है। MG कॉमेट EV 2025 ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के हमारे समर्पण को दर्शाती है।”

फरवरी 2025 में, JSW MG मोटर इंडिया ने कॉमेट ब्लैकस्टॉर्म एडिशन पेश किया है। इस नई पेशकश से कॉमेट EV लाइनअप का और विस्तार हुआ है। ₹2.5 प्रति किमी की बैटरी-एज़-ए-सर्विस के साथ ब्लैकस्टॉर्म एडिशन की कीमत ₹7.80 लाख है। इसमें डार्क क्रोम, ब्लैक बैज और रेड एक्सेंट के साथ एक स्लीक ‘स्टाररी ब्लैक’ एक्सटीरियर दिया गया है। इंटीरियर की बात करें तो, इसमें ‘ब्लैकस्टॉर्म’ एम्ब्रॉयडरी वाली लेदरेट सीटें, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, इलेक्ट्रॉनिक रूप से एडजस्टेबल ORVMs और चार-स्पीकर ऑडियो सिस्टम दिया गया है।
कॉमेट EV MG ई-शील्ड के साथ स्मार्ट ओनरशिप पैकेज प्रदान करती है। MG ई-शील्ड में रिपेयर और सर्विस लागत शामिल है। यह एक खास 3-3-3-8 पैकेज पेश करती है: इसमें 3 साल या 1 लाख किमी की वारंटी, 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस (RSA), 3 निःशुल्क लेबर सर्विस – पहली 3 शिड्यूल सर्विस और 8 साल या 1 लाख 20 हजार किमी की वारंटी शामिल होती है।
Variant BaaS Price Price
Executive ₹4,99,000 + ₹2.5/km ₹6,99,800
Excite ₹6,25,000 + ₹2.5/km ₹8,25,800
Excite FC ₹6,77,000 + ₹2.5/km ₹8,77,800
Exclusive ₹7,35,000 + ₹2.5/km ₹9,35,800
Exclusive FC ₹7,77,000 + ₹2.5/km ₹9,77,800

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button