भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर हो तिराहे का नामकरण
गौरव दिवस के रूप में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती


भोपाल, राजधानी स्थित तरण पुष्कर के सामने लिंक रोड नंबर वन के समीप भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन विनोद बट्टी द्वारा किया गया। विनोद बट्टी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने देश को आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी । वो केवल आदिवासी समाज ही नहीं पूरे देश के गौरव हैं। विनोद बट्टी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर इस तिराहे का नामकरण किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में दक्षिण पश्चिम के भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी भी पहुंचे। वहां पर मौजूद अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एल आई सी से सेवानिवृत और आदिवासी नेता तेज कुमार तिग्गा ने भगवान बिरसा मुंडा की बृहद तरीके से जीवनी बताई और कहा कि हमें बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में विनोद बट्टी ,सुनील बोरसे और तेज कुमार तिग्गा सहित कई आदिवासी नेता और आम लोग मौजूद थे।



