खबरमध्य प्रदेश

तैलिक साहू सभा अध्यक्ष चुनाव: ओमप्रकाश साहू को मिल रहा प्रदेशभर से भारी समर्थन सलकनपुर में 11 जनवरी 2026 को होंगे त्रिवार्षिक चुनाव

भोपाल। मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष पद के त्रिवार्षिक चुनाव 11 जनवरी 2026 को सलकनपुर में संपन्न होंगे। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री ओमप्रकाश साहू को प्रदेश के विभिन्न जिलों से निरंतर व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक साहू ने बताया कि भोपाल से प्रत्याशी श्री ओमप्रकाश साहू के समर्थन में समाज के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में भोपाल के मां कर्मा देवी मार्ग, घोड़ा निक्कास में आयोजित मतदाता सभा में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे और श्री ओमप्रकाश साहू को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
सभा में उपस्थित जनसमूह का उत्साह देखते ही बनता था। माहौल ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वागत किसी प्रत्याशी का नहीं, बल्कि भावी विजयी अध्यक्ष का हो रहा हो। इस अवसर पर सलकनपुर चुनाव स्थल तक पहुंचने के लिए समाजजनों द्वारा बसों एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी घोषणा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय साहू ने की तथा आभार प्रदर्शन महासचिव जगदीश साहू (जे.पी.) ने किया।
कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र साहू (झूमर वाला) एवं सलाहकार मंडल सदस्य श्री मदनलाल साहू द्वारा सलकनपुर जाने हेतु बस की व्यवस्था की गई है, वहीं समाजसेवी श्री दीपक साहू (काजी कैंप) द्वारा सभी समाजबंधुओं के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई है।
उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं समाजजन:
अखिल भारतीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. प्रकाश सेठ, राष्ट्रीय सलाहकार हरिशंकर साहू, प्रदेश संरक्षक डॉ. हेमराज साहू, राष्ट्रीय संगठन सचिव अनिल कुमार साहू ‘अकेला’, जिला साहू समाज भोपाल अध्यक्ष रविंद्र साहू (झूमर वाला), घोड़ा निक्कास इकाई संयोजक दीनदयाल साहू (झूमर वाला), संयोजक सुरेंद्र साहू (सराय), महिला मंडल अध्यक्ष रेखा किशोर साहू, श्रीमती राधा साहू, श्रीमती सुमित्रा साहू, श्रीमती सुमन साहू, टी.टी. नगर इकाई के पूर्व अध्यक्ष जीवन लाल साहू, पार्षद शैलेश साहू, जिला साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष संतोष साहू, बृजलाल साहू, महेश साहू, विवेक साहू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button