खबरमध्य प्रदेश

आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले मध्य प्रदेश राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के महामंत्री

मध्य प्रदेश के लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर मध्य प्रदेश राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के महामंत्री  आदित्य तिवारी एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ विमला तिवारी जिला अध्यक्ष सुखदा नागरीकर उपाध्यक्ष प्रकाश पुंज चोधरी, कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेख श्रीवास्तव प्रदेश मंत्री गुलशन मंसूरी ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री जी को सरकार के संकल्प पत्र-2023 की याद दिलाते हुए बताया कि इसमें आउटसोर्स कर्मचारियों को संविदा किए जाने का उल्लेख किया गया है। साथ ही 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने संबंधी आदेश को निरस्त करने की मांग की तथा कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का आग्रह किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button