खबरमध्य प्रदेश
एम.पी. ट्रांसकों के मुख्य अभियंता श्री राजेश द्विवेदी आज होंगे सेवानिवृत्त —


जबलपुर। एम.पी. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के मुख्य अभियंता श्री राजेश द्विवेदी 37 वर्षों की सेवा के उपरांत 31 दिसम्बर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अति उच्च दाब ट्रांसमिशन लाइनों के मेंटेनेंस एवं सबस्टेशनों के निर्माण कार्यों में महारथ हासिल मुख्य अभियंता श्री राजेश द्विवेदी ने मध्य प्रदेश विद्युत मंडल, मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल एवं मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में विभिन्न पदों पर कार्य किया।



