खबर
छठ और बिहार की महिलाओं पर किया अश्लील मजाक, कॉमेडियन Yash Maheshwari के खिलाफ दर्ज हुई FIR

आए दिन कोई न कोई कॉमेडियन विवादों में घिरा रहता है। अब हाल ही में कॉमेडियन यश माहेश्वरी इन दिनों अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। बिहार की महिलाओं और छठ पूजा पर की गई कथित टिप्पणी के बाद वह लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। इसी बीच उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा है।
दरअसल, उनके स्टैंडअप शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की। बढ़ते विवाद के बीच यश ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी।
क्या है पूरा विवाद ?
इस क्लिप में, उन्होंने कथित तौर पर बिहार में विवाहित महिलाओं द्वारा सिंदूर लगाने की परंपरा के बारे में विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद उनकी कड़ी आलोचना हुई और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठने लगी।




