गीता वाहिनी के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख के पदनाम में महत्वपूर्ण परिवर्तन , डॉ. विनीत तिवारी बने अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष


भोपाल – विश्व योग विद्यापीठ की जनसंपर्क निदेशक व गीता वाहिनी प्रतिनिधि डॉ. प्रगति सेठ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गीता वाहिनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय कार्यों को और अधिक सम्मानजनक एवं प्रभावशाली बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब अंतर्राष्ट्रीय संयोजक की जगह गीता वाहिनी के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख को अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष कहा जाएगा।
इस महत्वपूर्ण परिवर्तन से गीता वाहिनी के वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय संयोजक डॉ. विनीत तिवारी अब गीता वाहिनी के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। यह कदम विश्व के विभिन्न देशों में गीता वाहिनी के नेतृत्व को अधिक स्पष्ट, गरिमामय और स्वीकार्य बनाने के लिए उठाया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनीत तिवारी ने कहा कि भगवद्गीता का दिव्य संदेश विश्व के हर कोने तक पहुंचाना हमारा पवित्र संकल्प है। यह नया पदनाम हमें वैश्विक मंचों पर और अधिक आत्मविश्वास व प्रभाव के साथ आगे बढ़ने की शक्ति देगा। घर-घर गीता अभियान और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसे कार्यक्रम अब नई ऊर्जा और व्यापकता के साथ सफल होंगे।
डॉ. प्रगति सेठ ने प्रेस विज्ञप्ति में इस परिवर्तन को गीता वाहिनी के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक प्रेरणादायक और दूरगामी कदम बताया है। अब से सभी आधिकारिक पत्राचार, कार्यक्रम और मीडिया में अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख को अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, गीता वाहिनी” ही लिखा जाएगा।



