अध्यात्ममध्य प्रदेश
श्री कृष्ण सुदामा मिलन पर भावुक हुए श्रद्धालु
समस्त सनातन मंडल हर्षवर्धन नगर द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का समापन


भोपाल। राजधानी के हर्षवर्धन नगर में समस्त सनातन मंडल द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। 7 दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा के बाद रविवार को समापन किया गया । समापन दिवस पर पंडित भागवत आचार्य पंडित राकेश चतुर्वेदी महाराज ने सुदामा और भगवान श्री कृष्ण के मिलन का प्रसंग सुनाया जिसे सुनकर पंडाल पर मौजूद श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे । रविवार को समापन दिवस पर प्रसादी का वितरण किया गया है इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण के साथ प्रसादी ग्रहण की। आयोजकों अमर जीत भारद्वाज,
कैलाश, राजीव शर्मा पंडित जी, चतुर्वेदी जी,रघुवंशी जी अनुराग शर्मा और चंद्रजीत भारद्वाज ने बताया कि लगातार दो वर्षों से श्री मद्भागवत कथा का आयोजन सभी कालोनी निवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।



