अवकाश नगदीकरण के सातवें वेतनमान का एरियर्स भुगतान नही करने से सेवानिवृत कर्मचारियों मे भारी असंतोष – धरना प्रदर्शन की चेतावनी
सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के महासचिव अरुण वर्मा ने सेवानिवृत कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के अवकाश नगदीकरण एरियर्स भुगतान नही करने का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि सेवानिवृत कर्मचारियों को सेवानिवृत के समय छठवें वेतनमान के आधार पर अवकाश नगदीकरण किया गया था उसके बाद सातवां वेतनमान लागू हो गया उसी के आधार पर सेवानिवृत कर्मचारियों को एरियर्स का भुगतान किया जाना था जो कि नही किया गया है जिसकी वजह से सेवानिवृत कर्मचारियों मे भारी असंतोष व्याप्त है सेवानिवृत कर्मचारियों का कहना है कि अनेकों बार निवेदन के बाद भी भुगतान नही किया जा रहा है जब कि अवकाश नगदीकरण के अंतर की राशि के एरियर्स के भुगतान हमारा अधिकार है जिसका भुगतान करना चाहिए जो कि हमारे साथ अन्याय है सेवानिवृत फेडरेशन के महासचिव अरुण वर्मा ने कहा कि अवकाश नगदीकरण के एरियर्स का भुगतान सेवानिवृत कर्मचारियों का पूर्ण अधिकार है एरियर्स का भुगतान तत्काल किया जाए अन्यथा धरना प्रदर्शन किया जायेगा
अत: सेवानिवृत फेडरेशन के महासचिव अरुण वर्मा ने आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक महोदय से अनुरोध किया है कि सेवानिवृत कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के आधार पर अवकाश नगदीकरण के एरियर्स का भुगतान किया जाए अन्यथा सेवानिवृत कर्मचारी धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे
जिसकी पूरी जबाबदारी प्रबंधन की होगी


