मध्य प्रदेश
निगम मंडल सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों एवं सेवानिवृत कर्मचारियों का महासम्मेलन 11 जनवरी को
निगम मंडल सहकारी संस्थाओं के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई एवं सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के महासचिव अरुण वर्मा ने बताया कि निगम मंडालों सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों एवं सेवानिवृत कर्मचारियों का महासम्मेलन दिनांक 11-1-2026 को 12 बजे वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन मुख्यालय गौतम नगर भोपाल मे आयोजित किया गया है जिसमे निगम मंडलों सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों एव सेवानिवृत कर्मचारियों की मांगो एवं समस्याओं पर विचार विमर्श कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी अत: वरिष्ठ कर्मचारी नेता अरुण वर्मा एवं अनिल बाजपेई ने निगम मंडल कर्मचारियों एवं सेवानिवृत कर्मचारियों से महासम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है



