महर्षि मैत्री छठवीं श्रृंखला का दूसरा दिन उत्साहपूर्ण, 6 मुकाबलों में दिखा रोमांच
महर्षि मैत्री छठवीं श्रृंखला क्रिकेट प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस में कुल 6 रोमांचक मुकाबले खेले गए। सभी मैच 8-8 ओवर के निर्धारित प्रारूप में आयोजित किए गए, जिसमें खिलाड़ियों ने सीमित ओवरों में शानदार बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे दिन मैदान पर खेल भावना, उत्साह और प्रतिस्पर्धा का वातावरण बना रहा।


आज के कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा जी स्वयं मैदान पर पहुँचे। उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद किया, पिच पर उतरकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया तथा चौके-छक्के लगाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। श्री मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा और बढ़ गई। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा महेंद्र मिश्रा
श्री श्री 1008 पीठाधीश्वर बृजमोहन दास महाराज (दिगंबर हरि अखाड़ा), लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. शिवम दुबे, कर्मचारी नेता अशोक पांडे, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी, मृगेंद्र सिंह, महेंद्र मिश्रा एवं नीरज शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई करते हुए इस आयोजन को युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
संस्कृत में कमेंट्री बनी आकर्षण का केंद्र
प्रतियोगिता की एक विशेष पहचान यह रही कि मैचों की कमेंट्री संस्कृत भाषा में की जा रही है, जिसे सुनकर दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। संस्कृत कमेंट्री के माध्यम से प्राचीन भाषा और आधुनिक खेल का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसका सभी दर्शकों ने बड़े उत्साह और आनंद के साथ मैच का लुत्फ उठाया।
आज के मुकाबलों के परिणाम:
नीलकंठ vs ब्रह्मवेद उज्जैन – विजेता: नीलकंठ
राज राजेश्वरी vs मां वैष्णो धाम – विजेता: मां वैष्णो धाम
सिद्धपुर सीहोर vs रुद्र यज्ञ सेना – विजेता: रुद्र यज्ञ सेना
काशीनाथ रायसेन vs लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विद्यालय दिल्ली विजेता: LBS
याज्ञिक एकादश vs महाकाल वॉरियर – विजेता: याज्ञिक एकादश
आयोजक मंडल
इस भव्य आयोजन का सफल आयोजन वैदिक ब्राह्मण युवा कल्याण समिति एवं परशुराम कल्याण बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष – पं. विष्णु राजोरिया
वैदिक ब्राह्मण युवा कल्याण समिति – अभिषेक दुबे, अंकुर पांडे, अवनीश शर्मा, सुनील उपाध्याय – देवेंद्र दुबे, अवनीश भार्गव
आयोजकों के अनुसार महर्षि मैत्री श्रृंखला का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को खेल का सशक्त मंच प्रदान करना, संस्कृत भाषा को प्रोत्साहित करना तथा खेल संस्कृति को नई दिशा देना है। आगामी दिनों में और भी रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे दर्शकों का उत्साह और अधिक बढ़ेगा।


