बिना बालों की पंजाबी दुल्हन बनी दुनिया के लिए मिसाल ! तानों के बीच रचाई शादी, सच्चाई जानकर रह जाएंगे दंग


आज के दौर में जहां सुंदरता को लंबे और घने बालों से जोड़ा जाता है, वहीं 27 वर्षीय महिमा घई ने इन सभी सामाजिक धारणाओं को चुनौती देते हुए दुनिया में एक नई मिसाल कायम की है। महिमा की शादी की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह बिना बालों के एक आत्मविश्वासी और खूबसूरत दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं।महिमा को महज दो साल की उम्र में एलोपेसिया नामक एक लाइलाज ऑटोइम्यून बीमारी का पता चला, जिसके कारण उनके बाल पूरी तरह झड़ गए।पंजाबी परिवार से होने के कारण, जहां बालों को सुंदरता का अहम प्रतीक माना जाता है, उनके माता-पिता भविष्य को लेकर बेहद चिंतित थे। इलाज के लिए आयुर्वेद, होम्योपैथी और एलोपैथी सभी का सहारा लिया गया। आठवीं से ग्यारहवीं कक्षा तक उन्हें हर हफ्ते सिर में करीब 300 इंजेक्शन लगाए गए, जिनके गंभीर दुष्प्रभाव सामने आए। उनका वजन बढ़कर 110 किलो हो गया और शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ गए।


