खबर

‘मोहब्बत होती तो ले देते…’ 12 हजार के गिफ्ट पर पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पति मांगता रहा माफी;

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला कैमरे के सामने फूट-फूट कर रोते हुए दिख रही है. महिला का कहना है कि उसे दुकान पर एक चीज बहुत पसंद आई थी, लेकिन पति ने पैसे नहीं हैं कहकर उसकी बात टाल दी. इस वीडियो को लेकर नेटिजन्स दो गुटों में बंट गए हैं.

वैलेंटाइन वीक के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने एक नई बहस को जन्म दे दिया है. मामला एक पति-पत्नी के बीच हुए ‘गिफ्ट विवाद’ का है, जिसमें फफक-फफककर रोती हुई पत्नी और पति की लाचारी ने इंटरनेट की पब्लिक को दो गुटों में बांट दिया है.वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला को कैमरे के सामने फूट-फूट कर रोते हुए देखा जा सकता है. लेकिन उसका दर्द किसी बड़े धोखे को लेकर नहीं, बल्कि 12 हजार रुपये की कीमत के एक तोहफे को लेकर है. महिला का कहना है कि उसे दुकान पर एक चीज बहुत पसंद आई थी, लेकिन पति ने पैसे नहीं हैं कहकर उसकी बात टाल दी.

वीडियो में महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, अगर सच्ची मोहब्बत होती, तो बिना कहे मेरी ख्वाहिश को समझ जाते. दूसरी तरफ पति कैमरे के पीछे से लगातार अपनी पत्नी से माफी मांग रहा है, और उसे अपनी आर्थिक स्थिति समझाने की कोशिश कर रहा है.पति सही या पत्नी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, नेटिजन्स दो गुटों में बंट गए. पति के सपोर्ट में लोगों का कहना है कि सुबह 8 से रात 8 बजे तक खटने वाला एक मिडिल क्लास आदमी हर ख्वाहिश पूरी नहीं कर सकता. कई नेटिजन्स ने लिखा है कि सिर्फ दिखावे के लिए पैसे लुटाना सही नहीं है. ये भी महिला के सपोर्ट में क्या बोले लोग?

वहीं, पत्नी के समर्थन में लोगों ने तर्क दिया कि घर संभालने वाली बीवी अगर साल में एक बार कुछ मांग ले, तो पैसे नहीं हैं कहकर ठुकराना उसकी भावनाओं का अपमान है. इस बहस ने इस बात को भी हवा दे दी है कि महिलाओं का खुद कमाना क्यों जरूरी है.  क्या यह ‘स्क्रिप्टेड’ ड्रामा है?

कई नेटिजन्स को यह वीडियो स्क्रिप्टेड लगा है. लोग इसे व्यूज बटोरने का पैंतरा मान रहे हैं. उनका सवाल है कि कोई ऐसे मुद्दे को रिकॉर्ड करके पब्लिक प्लेटफॉर्म पर क्यों डालेगा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button