खबर

Jammu Kashmir के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात, पर्यटकों में उत्साह

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात ने पर्यटकों के चेहरे पर खुशी ला दी है। हिमपात का यह दृश्य देखने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से, विशेषकर महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में पर्यटक इस खूबसूरत घाटी पहुंचे। कई पर्यटकों ने यह अनुभव पहली बार देखा और इसे एक सुखद आश्चर्य बताया।

भद्रवाह-पठानकोट राजमार्ग पर गुलडांडा (9,555 फुट), पंज नाला (10,200 फुट) और छत्तरगल्ला (10,500 फुट) जैसे प्रमुख स्थलों पर पर्यटक बर्फ से ढंके पहाड़ों के नजारों का आनंद लेने जुट गए। नए साल की बर्फबारी ने 2 महीने से अधिक समय के सूखे को समाप्त कर दिया और भद्रवाह घाटी में पर्यटन गतिविधियों के फिर से शुरू होने की उम्मीद जगाई।

PunjabKesari

पर्यटक इस प्राकृतिक नजारों को जादुई और लुभावनी बताते हुए इसे यादगार अनुभव मान रहे हैं। भद्रवाह की यह बर्फबारी न केवल पर्यटकों के लिए रोमांचक रही, बल्कि घाटी में पर्यटन को नई ऊर्जा और उत्साह देने वाली साबित हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button