जदयू के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सुधीर बंका आज भोपाल में करेंगे पदभार ग्रहण

देवास। जनता दल यूनाइटेड के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सुधीर बंका 28 नवम्बर को दोपहर 1 बजे भोपाल स्थित जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तिवारी ने बताया कि श्री बंका प्रात: 7.30 बजे अपने समर्थकों के साथ इंदौर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रात: 8.30 बजे देवास के माँ चामुण्डा काम्पलेक्स पहुंचेंगे, जहां जदयू के स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया जाकर उनके काफिले के साथ भोपाल रवाना होंगे। पदभार ग्रहण के पश्चात श्री बंका 29 नवम्बर को भोपाल से लौटते समय स्वतंत्रता संग्राम सेनान समाजवादी विचारक, पूर्व विधायक स्व. शंकर कानूनगो एवं समता मूलक समाज की रचना के पक्षधर डॉ. मनोहर लोहिया के अनुयायी वरिष्ठ समाजवादी विचारक स्व. श्री मन्नुलाल गर्ग के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। जदयू के वरिष्ठ नेता इकबाल मंसूरी, सूर्यदेवसिंह, युवा जनता दल के पूर्व अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, राजेश पटेल, अफजल शेख, श्याम सोनी, भागीरथ मालवीय, बनेसिंह मीणा, देवीसिंह गुर्जर, सुनील चौधरी (मंत्री) आदि ने प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत समारोह उपस्थित होने की अपील की।




