ब्रह्माकुमारीज़ आध्यात्मिक संग्रहालय एवं डिवाइन विज़्डम पार्क का भव्य भूमि पूजन सम्पन्न
ब्रह्माकुमारीज़ की वरिष्ठ राजयोगिनी शारदा दीदी के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम तनाव एवं भागदौड़ से दूर आध्यात्मिकता एवं शांति की अनुभूति का बनेगा केंद्र भोपाल 27 जनवरी 2026



विश्व प्रसिद्ध भोजपुर मंदिर के निकट प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ब्लेसिंग हाउस भोपाल सेवाकेंद्र द्वारा प्रस्तावित आध्यात्मिक संग्रहालय एवं डिवाइन विज़्डम पार्क का भव्य भूमि पूजन सम्पन्न हुआ | इस अवसर पर माउंट आबू से वरिष्ठ राजयोगिनी बी के शारदा दीदी उपस्थित रहीं | इस दौरान शारदा दीदी नें अपने आशीर्वचन में कहा कि यह स्थान मध्यप्रदेश के लोगों के लिए आध्यात्मिक उन्नति तथा तनाव एवं भागदौड़ से दूर सुकून भरी जीवनशैली का एक सुंदर केंद्र बनेगा | उन्होंने आगे कहा कि आज जहाँ एक ओर सारे विश्व में नैतिक मूल्य, चारित्रिक मूल्य, पारिवारिक मूल्य तथा सामाजिक मूल्यों का क्षरण हो रहा है, वही दूसरी ओर ब्रह्माकुमारीज़ जैसी आध्यात्मिक संस्थायें समाज में मूल्यों का पुनर्निर्माण करने में निरंतर प्रयास कर रही है । शांति, शक्ति और दिव्य गुणों का प्रकाश स्तंभ बनकर मूल्यनिष्ठ समाज के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने का श्रेष्ठ कार्य इस पावन स्थल द्वारा होगा । उन्होंने समाज में बदलाव के साथ-साथ समाज को नशा मुक्ति, व्यसन मुक्ति और विकारमुक्त बनाने के लिए क्षेत्र में सेवा केंद्र के माध्यम से किए जा रहे विशेष प्रयासों की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि इस स्थान से क्षेत्र के शांतिपूर्ण एवं प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में साधकों द्वारा राजयोग का अभ्यास अधिक प्रभावी एवं कुशलतापूर्वक किया जा सकता है।
इस परियोजना की निदेशिका ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस की प्रभारी बी के डॉ रीना दीदी नें कहा कि मध्यप्रदेश के लोगों के लिए आने वाले समय में यह स्थान प्रकाश स्तंभ का कार्य करेगा | संस्थान समाज को विषय विकारों से मुक्ति दिलाकर एक जीवनशैली एवं मूल्यनिष्ठ समाज बनाने के लिए और अधिक कार्यक्रमों और गतिविधियों को लागू करने में मदद करेगा।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज भोपाल ज़ोन की राजयोगिनी निर्मला दीदी एवं राजयोगिनी शैलजा दीदी के साथ साथ वरिष्ठ दीदियों नें अपनी शुभकामनाएं प्रस्तुत कीं | इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज भोपाल ज़ोन की वरिष्ठ बहने मुख्य रूप से उपस्थित थीं |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह जी ने कहा कि यह स्थान मनुष्यों के जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन लाने का स्थान बनेगा |
भोजपुर शिव मंदिर के महंत श्री शैलेन्द्र गिरी जी नें कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी शुभकामनाएं दी |
कार्यक्रम के समापन पर ब्रह्माकुमार डॉक्टर रावेन्द्र भाई ने सभी सम्मानित अतिथियों एवं सहभागियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया |
भूमि पूजन के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज मध्यप्रदेश की विभिन्न शाखाओं से भोपाल जोन की 100 से अधिक ब्रह्माकुमारीज बहनें उपस्थित थी साथ ही मध्यप्रदेश के ब्रह्माकुमारीज सेवाकेन्द्रों के सैकड़ों भाई बहने भी उपस्थित थे |
समारोह के अंत में सभी आगंतुकों को सम्मानपूर्वक उपहार, प्रसाद एवं आध्यात्मिक सौगात भेंट की गई यह आयोजन निश्चित ही मध्यप्रदेश विशेषकर भोपाल एवं आसपास के क्षेत्रों के आध्यात्मिक इतिहास में एक नवीन अध्याय जोड़ने वाला सिद्ध होगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम व विशाल सहभागिता
कार्यक्रम की शोभा छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं | कुमारी श्री, कुमारी आराधना, कुमारी अनुष्का, कुमारी पूजा, कुमारी आरती, कुमारी रूही द्वारा प्रस्तुत सुंदर नृत्यों नें सभी का मन मोह लिया |
कार्यक्रम के पूर्व परमात्मा शिव का ध्वजारोहण किया गया | भूमि पूजन कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के अनुरूप मंत्रों के उच्चारण एवं परमात्मा एवं देवों के आव्हान के साथ सम्पन्न दुआ |
भोजपुर के विश्व प्रसिद्ध शिव भोजेश्वर मंदिर के निकट इस भूमि पर ब्रह्माकुमारीज़ आध्यात्मिक संग्रहालय एवं डिवाइन विज़्डम पार्क की स्थापना की जाएगी, जिसका भूमि पूजन समारोह आज अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।
यह भव्य प्रोजेक्ट राजयोग मेडिटेशन भवन, हीलिंग गार्डन, लाइब्रेरी, आध्यात्मिक संग्रहालय, मीटिंग रूम, लेसर शो आदि आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लिए मानसिक शांति, नैतिक शिक्षा और आध्यात्मिक उत्थान का वातावरण सुलभ होगा।
तनावमुक्त एवं शांत जीवन शैली का बनेगा केंद्र : – वर्तमान भागदौड़ भारी जिंदगी में तनाव एवं अशान्ति के कारण मानव जीवन से सच्चा सुख दूर हो गया है | यह स्थान तनाव एवं अशान्ति के दूर कर एक सच्ची एवं खुशहाल जीवनशैली का स्थान बनेगा | मध्यप्रदेश के लोग यहाँ आकार ऐसी अनुभूति कर सकें इसी उद्देश्य से जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए यहाँ पर निर्माण किया गया |
आधुनिकता तकनीक का होगा प्रयोग – ईश्वरीय सेवाओं को तीव्र गति से एवं गुणवत्ता के साथ जन जन तक पहुचने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज़ आध्यात्मिक संग्रहालय एवं डिवाइन विज़्डम पार्क सभी आधुनिक तकनीक से सुसज्जित होगा |
ब्रह्माकुमारीज़ आध्यात्मिक संग्रहालय एवं डिवाइन विज़्डम पार्क सेवायोजना एक नजर में:
भोजपुर के विश्व प्रसिद्ध शिव मंदिर के दर्शन करने हेतु लाखों मनुष्य वर्षभर आते रहते हैं | ब्रह्माकुमारीज़ मध्यप्रदेश खासकर भोपाल एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लाभार्थ हर प्रभाग के कार्यक्रम, उपक्रम, सेवा का विस्तार देखते हुए विशाल सेवायोजना की आवश्यकता थी | शिव मंदिर के दर्शन के साथ साथ भक्तजन यहाँ आकार परमात्मा का सत्य परिचय, जीवन का लक्ष्य, एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण का लाभ ले सकें इस उद्देश्य की पूर्ति के लिया इस स्थान पर एवं शुभ संकल्प आध्यात्मिक संग्रहालय एवं डिवाइन विज़्डम पार्क बनाने की योजना है |
इस सेवायोजना के प्रथम चरण में मेडिटेशन रूम, लॉन, बगीचे आदि की व्यवस्था होगी । दूसरे चरण में अत्याधुनिक तकनीकी के साधनों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रदर्शनियों का अवलोकन, म्यूजियम, व्यसनमुक्ति एवं वृद्धजनों हेतु गतिविधियाँ भी चलेंगी ।
एक नज़र प्रस्तावित स्थल के प्रोजेक्ट पर :
1. मेडिटेशन रूम 2. कॉउंसलिंग रूम 3. आध्यात्मिक संग्रहालय 4 . गहन शांति अनुभूति पॉइंट 5. लेसर शो
6. डिवाइन विज़्डम पार्क 7. डिवाइन वाइब्रेशन 8. दिव्यअलौकिक परिवार
सेवा प्रोजेक्ट टॉपिक
1. पीस ऑफ माइंड 2. पॉजिटिव थिंकिंग 3. कंसंट्रेशन 4. ड्रग डि एडिक्शन 5. टेंशन फ्री लाइफ 6. सेल्फ कॉन्फिडेंस
ये समाज सेवाएं भी होंगी :
1. नारी सशक्तिकरण अभियान 2. जल संरक्षण अभियान 3. युवा जागृति अभियान 4. वृक्षारोपण अभियान 5. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान 6. नशा मुक्ति केंद्र 7. वृद्धजन सम्मान


