13 , फरवरी से 15 फरवरी तक त्रियदिवसीय महामृत्युंजय यज्ञ पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर, आयोजित ,


भोपाल पिपलेश्वर महादेव मंदिर नेहरू नगर में शिव नवरात्रि नवदिवसीय आयोजन में, भगवान बाण शिवलिंग,का, महारुद्राभिषेक मानसपाठ महामृत्युंजय जाप आदि पुनीत कार्य धर्म रक्षा राष्ट्र रक्षा गौ रक्षा के लिए प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी चल रहा है, भगवान शिव का जलधारा दुग्धधारा पूर्वक रुद्राभिषेक, एवं महामृत्युंजय जाप के साथ 13 से, फरवरी से 15 फरवरी तक त्रियदिवसीय महामृत्युंजय यज्ञ पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर, आयोजित है, जिसमें क्षेत्रीय जनता भक्तगण धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।
वैदिक विधि विधान से पंडित गंगा प्रसाद आचार्य के आचार्यत्व,में, श्री गणेशार्चन, भगवान शिव के गणपार्षद, आदि का पूजन,षोडशोपचार, पूर्वक संपन्न कराया जा रहा है, श्री गणेश गौरी कार्तिकेय नंदीश्वर भैरव वीरभद्र कीर्तिमुख,बाणासुर, एवं श्रृंगी भृंगी,के,साथ, भगवान बाण, शिवलिंग, का,तीर्थजल, दुग्ध,दही, घृत शहद,शंकर, भस्मोधक, सर्वोषधि, गँधोदक फलोदक, कुशोदक, एवं सुगंधित द्रव्यों से स्नान,व, महाभिषेक, विधि पूरक संपन्न कराया जा रहा है, कार्यक्रम की पूर्णाहुति दिनांक 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि को संपन्न होगी।


