थलिर वीक के अंतर्गत भोपाल के स्कूलों में जागरूकता सत्र आयोजित


भोपाल। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के यंग इंडियंस (Yi) भोपाल चैप्टर द्वारा “थलिर वीक” का सफल आयोजन किया गया। इस सप्ताह के अंतर्गत भोपाल एवं आसपास के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता एवं कौशल विकास से जुड़े सत्र आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान आयाम स्कूल, द ओरिएंटल स्कूल, मानसरोवर पब्लिक स्कूल, शासकीय हाई स्कूल, नवीन छावनी, रेड रोज स्कूल, बेरसिया तथा हेमा हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए विशेष सत्र लिए गए।
थलिर वीक में स्वास्थ्य जांच एवं खेल गतिविधियाँ, परीक्षा तनाव प्रबंधन, मासूम (बाल सुरक्षा) व डिजिलांटे, रोड सेफ्टी, इनोवेशन, सिविक सेंस, क्लाइमेट चेंज जागरूकता एवं पौधारोपण तथा उद्यमिता (Entrepreneurship) जैसे विषयों पर छात्रों को जानकारी दी गई। साथ ही, सप्ताह के अंत में समीक्षा एवं फीडबैक सत्र भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर Yi भोपाल की चेयर कुहू शर्मा, को-चेयर शोभित जैन, थलिर चेयर सुप्रीत कौर एवं थलिर को-चेयर हर्षिल पोंडा ने बताया कि थलिर वीक का उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना, उन्हें जीवन कौशल सिखाना तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना है।

