खबरमध्य प्रदेश

कल्याण धारा जन सेवा समिति द्वारा दिव्यांग प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित 

डॉक्टर हरगोविंद यादव, कांग्रेस नेता अमित शर्मा सहित काफी संख्या में लोग रहे मौजूद

भोपाल , राजधानी स्थित हिंदी भवन में 22 फरवरी को कल्याण धारा जन सेवा समिति द्वारा दिव्यांगजन वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकीं प्रतिभाओं और अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया। साथ ही वस्त्र प्रदान किए गए। समिति के अध्यक्ष डॉक्टर हरगोविंद यादव ने बताया कि कल्याण धारा जन सेवा समिति द्वारा दिव्यांग प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें समिति के सदस्यों का बड़ा सहयोग है। हमारा उद्देश्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।  विभिन्न खेलों और अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया ताकि उन्हें भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा मिले। राजेश यादव  ने बताया कि जो खिलाड़ी खेल कर आते हैं हम उनका सम्मान कर रहे हैं । आज दुर्गा, सरिता यादव, प्रिया, देवेंद्र यादव को सम्मानित किया गया । राजेश यादव ने आगे बताया कि बताया कि इसी प्रकार जो राइटर होते हैं लेखक विकास भाई और अनुज को भी सम्मानित किया गया।  दिव्यांग बच्ची दुर्गा  क्रिकेट वर्ल्ड कप में बांग्लादेश से खेल कर आई हैं उनको सम्मानित किया गया । उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लगातार 15 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अमित शर्मा, पंकज अष्ठाना, तिलक असनानी और संतोष मेहरा सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए और दिव्यांग प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button