खबरमध्य प्रदेश

श्रमणा से इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर और कारपेंटर को मिल रहा रोजगार 

मंत्री प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित 

भोपाल, राजधानी स्थित पलाश होटल में श्रमणा की बैठक श्रम और कृषि मंत्री प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में श्रमणा से संबंधित इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर और कारपेंटर शामिल हुए। मंत्री प्रहलाद पटेल ने उनकी रोजगार संबंधी जानकारी हासिल की और शासकीय स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया। श्रमणा से जुड़े हुए जसमीत सिंह ने बताया कि यह श्रमिक उद्योग विभाग गवर्नमेंट द्वारा एक आर्गेनाइजेशन की जा रही है । आज बैठक में  हमें यहां पर बुलाया गया और प्रमाण पत्र दिया गया। उन्होंने कहा कि श्रमणा एक स्टार्टअप है। मुझे इससे जुड़े अभी 8 महीना हो गया है ,बाकी काम करते हुए  8 साल हो चुके हैं । श्रमणा से जुड़े हुए सभी  लोग आईटीआई किए हैं और  10 से 15  साल एक्सपीरियंस रखते हैं। इससे जो जॉब ढूंढते हैं वह अपना खुद के काम कर पाएंगे और रोजगार भी दिलाया जाएगा। सोसाइटी के अध्यक्ष विकास संसारे ने बताया कि श्रमणा से जुड़े लोग टेक्निकल श्रमिक हैं उनको स्वरोजगार प्राप्त हुआ है । हमारे कुछ इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर और  कुछ कारपेंटर हैं । सभी को योग्यता के अनुसार कार्य उपलब्ध कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button