खेल
दो बदलावों के साथ उतरेगा भारत, तिलक और सुंदर का कटेगा पत्ता! सैमसन-अक्षर की वापसी?
टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में भारत और जिम्बाब्वे के लिए यह मुकाबला सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने वाला करो या मरो मैच है। भारतीय टीम बदलाव के साथ बड़ी जीत की तलाश में उतरेगा, जबकि जिम्बाब्वे की टीम उलटफेर कर टूर्नामेंट में बने रहने की कोशिश करेगा।


टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में गुरुवार को भारत और जिम्बाब्वे आमने-सामने होंगे। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। एक ओर भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका से करारी हार का झटका लगा, तो दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम भी वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी शिकस्त झेल चुकी है। ऐसे में चेन्नई के चेपॉक में होने वाला यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।






