फिल्म डायरेक्टर को बंधक बनाकर की मारपीट, एक्ट्रेस ऐश्वर्या के साथ 11 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां फिल्म के डायरेक्टर का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई। जानिए पूरी खबर


कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां फिल्म के डायरेक्टर का एक्ट्रेस समेत टीम के कई लोगों ने अपहरण किया, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला?
बता दें कि फिल्म रिलीज न होने की वजह से निवेशकों और प्रोडक्शन टीम के बीच काफी समय से आर्थिक विवाद चल रहा था। इसी बीच निर्देशक अनीश ने आर्थिक दबाव के चलते अपनी कार बेचने का फैसला लिया। उन्होंने इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ऐश्वर्या को दी थी, जो उनकी फिल्म का हिस्सा थी। इसी सिलसिले वे किसी से मिले जो कार खरीदना चाहता था। आरोप है कि अभिनेत्री ऐश्वर्या ने ही उस शख्स से अनीश को मिलवाया था और ये सब एक साजिश के तहत किया गया था।बंधक बनाकर की मारपीट
जांच में सामने आया कि कार बेचने और खरीदने के बीच आरोपियों ने उनका अपहरण करने का प्लान बनाया। इसके बाद अनीश को अगवा कर पहले शहर के बाहरी इलाके में ले गए और एक घर में बंधक बनाकर रखा गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उन्हें कर्नाटक के मशहूर धार्मिक स्थल मंदारगिरी हिल्स ले जाया गया, जहां कथित तौर पर उन्हें दोबारा गंभीर रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का मकसद पैसों की जबरन वसूली कर विवाद सुलझाना था।पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तेजी से अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सटीक सूचना के आधार पर निर्देशक को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि साजिश की पूरी कड़ी, आर्थिक लेन-देन और हर व्यक्ति की भूमिका का पता लगाया जा सके

