अध्यात्ममध्य प्रदेश

श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर समिति शाहपुरा भोपाल के तत्वाधान में भगवान ऋषभदेव उद्यान मनीषा मार्केट शाहपुरा में श्री ऋषभदेव भगवान का जन्म जयंती कार्यक्रम बड़े धूम धाम से सम्पूर्ण भोपाल जैन समाज के सानिध्य में मनाई गई ।

प्रातः 8 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर शाहपुरा से भगवान ऋषभदेव जी की शोभा यात्रा रथ प्रारंभ होकर ऋषभदेव उद्यान पर पहुँचा जिसमें महिलायें पीले वस्त्र और पुरुष सफेद वस्त्र में एवम बच्चे बच्चियाँ लगभग 400 की संख्या में शामिल हुए ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम ऋषभदेव उद्यान में झण्डा वंदन किया गया इसके बाद पंडाल में मकंगलाष्टक किया गया, भगवान ऋषभदेव के चित्र केसमक्ष दीप प्रज्वलन किया गया ।
भगवान ऋषभदेव के जीवन चरित्र पर डिप्टी कमिश्नर श्री सुधीर जैन द्वारा एवम जिन चेतना एकता
मंच के अध्यक्ष श्री राकेश गोयल द्वारा भगवान ऋषभदेव पर शोध करने एवम सर्वश्रेष्ठ लेख लिखने पर एक लाख पचास हज़ार का इनाम देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में भोपाल जिले के भारतीय जानता पार्टी के अध्यक्ष एवम कोलार क्षेत्र के पार्षद श्री रवीन्द्र यती जी ने भगवान ऋषभदेव जी को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया तथा भगवान ऋषभदेव के बताए हुए सिद्धांतों पर चलकर जनकल्याण की बात कही । हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी जी भी कार्यक्रम में पधारे । उन्होंने जैन समाज एवम जैन धर्म को आदर्श मानने की बात कही
शाहपुरा वार्ड 51 की पार्षद श्रीमती स्नेहलता रघुवंशी जी ने कार्यक्रम में पधारकर सबको बधाई दी । पार्षद अरविंद वर्मा ने भी लोगों को शुभकामनायें एवम बधाई दी ।भोपाल जैन समाज चौक ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री पंकज जैन सुपारी नारायण नगर के अध्यक्ष राजेश जैन मंदाकिनी जैन मंदिर के अध्यक्ष श्री पवन जैन 1100 quarters जैन
मंदिर के पदकारी श्री सिद्ध प्रकाश जैन स्मार्ट सिटी टीटी नगर के अध्यक्ष श्री अमर जैन ने कार्यक्रम में पधारे और भगवान ऋषभदेव जयंती की शुभकामनाए दी ।
मंच संचालन श्री चक्रेश शास्त्री द्वारा किया गया । अतिथियों का स्वागत शाहपुरा जैन मंदिर के सचिव अमित मोदी सह सचिव संजय जैन कोषाध्यक्ष मनोज जैन संरक्षक एसएम जैन संतोष जैन जयदीप पुष्पेन्द्र द्वारा किया गया ।संगीत अनुराग जैन द्वारा दिया गया । धार्मिक क्रियाएं पंडित राजेश जैन द्वारा की गई एवम अनुशासन के छात्राओं द्वारा मंगलाचरण एवम श्री ऋषभदेव जी पर भजन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम पश्चात सभी को स्वल्पाहार कराया गया
संतोष जैन
संरक्षक
श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर समिति
शाहपुरा भोपाल
Mob.: 9425019936

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button