खबरमध्य प्रदेश

पटवा समाज की प्रतिभाएं सम्मानित, युवक- युवतियों ने दिया परिचय

कार्यक्रम में समाज की एकता का दिया गया संदेश - अनिल पटवा 

भोपाल। प्रांतीय पटवा समाज कल्याण समिति भोपाल के द्वारा 21 मार्च  को हिंदी भवन भोपाल में विशाल महागौरी पूजन एवं गणगौर उत्सव आयोजित किया गया समिति के महामंत्री श्री अनिल पटवा द्वारा बताया गया कि सर्वप्रथम समाज के अधिष्ठात्री देवी माँ महागौरी पूजन समाज के महिलाओ द्वारा किया गया तत्पश्चात ,गणगौर उत्सव , परिचय सम्मलेन जिसमें समाज के देश एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये पटवा समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों ने परिचय दिया तथा भावी जीवन साथी चुनने के लिए अपने विचार रखे समाज के लोगों का शिक्षा खेल व्यापार राजनीति में विशेष पद पर सेवा देने वालों का समाज रत्न अलंकरण किया गया जिनमे दीक्षा पाटकर IAS , डॉ श्वेता पटवा प्राध्यापक , हर्षित पटवा CS ,राज पटवा CA , विराज पटवा MBBS ,विजया पटवा MBBS ,नमिता चंदेल नैशनल कोच , अनुज पाटकर राजनीति,अतुल पटवा व्यापार उत्कृष्ट कार्य करने वाले का समाज रत्न अलंकरण पटवा समाज के भवन निर्माण में सहयोग देनें वालों का भामाशाह सम्मान विभिन्न साँस्कृतिक कार्यक्रम तथा सोलह श्रंगार की विजेता महिलाओं आदि का पुरुस्कार वितरण तत्पश्चात शोभायात्रा निकली गयी I इस कार्यक्रम में देश एवं प्रदेश स्तर से हजारो समाज जन उपस्थित होंगे I समिति के राष्ट्रीय संयोजक श्री गोकुल पटवा अध्यक्ष रामेश्वर पटवा,महामंत्री अनिल पटवा,संजय पटवा,प्रमोद पटवा,रामसेवक पटवा ,पप्पू पटवा मुकेश पाटकर,संतोष लखेरा दीनदयाल आदि समाज जनों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button